Thursday, January 23, 2014

नेता जी सुभाष चन्द्र [दोहावली]

सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर विशेष 


जन्म लिया सुभाष ने ,कटक मिली सौगात 
पिता जानकीनाथ थे, प्रभावती थीं मात

राजनीति परिवेश था,वातावरण कुलीन 
मेधावी सुभाष थे ,पढने में तल्लीन 

सहन नहीं अपमान था, भारत का था पूत
आजादी के सफ़र में,बने महान सुपूत /

आजाद हिन्द फौज से,जागा तब विश्वास 
आजादी लो खून दे ,नारा था तब ख़ास /

सुभाष नेताजी बने ,पहुँच गए जापान 
भारत माता के लिए, दे दी अपनी जान / 
*******
Post A Comment Using..

No comments :