Wednesday, June 21, 2017

योग दिवस

उठना जल्दी जागना ,रहना अगर निरोग।
करते रहना रोज ही ,योग योग तुम योग।।

भारत ने जो दे दिया ,सकल विश्व को योग।
अब पीछे चलने लगे, दुनिया भर के लोग।।

सुबह शाम करते अगर, नित्य लग्न से योग।
रहते हैं तब स्वस्थ हम , दूर भागते रोग।।

अपनाओ अब योग को, सब जन देश विदेश।
होगा नव निर्माण औ,सुधरेगा परिवेश।।

विश्वगुरू कहते जिसे, अपना भारत देश।
योग नियम का दे दिया, सबको शुभ संदेश।।
.. 21जून,2017

Wednesday, June 7, 2017

"डोली"


डोली तो उठी थी
दो सुहागनों की
चार चार कंधों पर
फूलों से लदी
लाल जोड़े में सजी
सोलह श्रृंगार किये..

लेकिन
एक विदा हो रही थी
एक अलविदा हो रही थी
...सरिता यश भाटिया...