Saturday, August 30, 2014

बेटे हर्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ


जन्मदिवस पर आपके, देते आशीर्वाद 
खुशियों से झोली भरे, रहो सदा आबाद | 

रहना दूर बुराई से, करना अच्छे काम 
करना जग में तू सदा, अपना ऊँचा नाम |


क्रोध द्वेष से दूर रह, करना सबसे प्यार 
तेरे जीवन में सदा , छाई रहे बहार |

वाणी तेरी शहद सी , और मधुर मुस्कान 
छोटा हो या हो बड़ा , सबको देना मान |

जीवन के संग्राम में, रहो सदा खुशहाल 
हर्ष ह्रदय तुम जीतना, करना सदा कमाल |
****

Post A Comment Using..

No comments :