खुशियों से दामन खिला, हुआ सुखद अहसास
हर्ष जन्मदिन आपका, ममता का दिन ख़ास ||
सुख से बीती रैन है ,खुशियाँ लाई भोर
ममता बंधन प्रेम का ,यह है पक्की डोर ||
नाम ऊँचा जग में करो ,बनी रहे यह शान
खिलते पुष्पों की तरह, खिले सदा मुस्कान ||
ईश्वर का तुम साथ ले ,करना सदा कमाल
मिले दुआयें आपको ,रहो सदा खुशहाल |
हर मुश्किल आसान हो ,पाकर सबका साथ
आगे बढ़ते ही चलो ,लिए हाथ में हाथ ||





30 अगस्त,2015.
*****