हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label पटेल. Show all posts
Showing posts with label पटेल. Show all posts

Tuesday, August 25, 2015

आरक्षण [दोहे]


आरक्षण की मांग ले ,आया पाटीदार 
साथ युवाओं को लिया ,बना आज सरदार ।
आरक्षण तो चाहिए ,कहता एक पटेल
सकते में सरकार भी ,बना रहा है रेल |
हमें हमारा चाहिए ,हक़ से सब सम्मान 
वरना आता छीनना ,जागा हिंदुस्तान |


भीख नहीं हक़ माँगते ,कहता एक पटेल
खेलो नेताओ नहीं ,अभी सियासी खेल |
सिख ,ईसाई ,जैन या ,मुस्लिम, पाटीदार 
आरक्षण सब को मिले,मगर आय अनुसार |