हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label सत्यमेव जयते. Show all posts
Showing posts with label सत्यमेव जयते. Show all posts

Monday, October 12, 2015

सत्यमेव जयते


सत्यमेव जयते हैं कहते, यह भाषा क़ानूनी है 
आँखों पर पट्टी बाँधे हैं ,सत्य चढ़ा हुआ सूली है  |
बिन देखे बिन तोले देखो माप रहे हैं सत्यता 
सत्य पाने खातिर कहते साक्ष्य बहुत जरुरी है | 
साक्ष्य देखन वास्ते देवी पहले आँख की पट्टी खोलो
तराजू में तोल बराबर सत्यमेव की तब जय बोलो |
सारे दावे सारे गवाह ही झूठे तब कहलाते हैं 
खुले पोल जब झूठ की औ सच्चे विजय जब पाते हैं |
देवी पट्टी खोलो तब ही सत्य बनेगा आँख और कान 
वर्ना सत्य की नींद उड़ेगी झूठ सोयेगा लम्बी तान |
सत्यमेव जयते कहो तुम सत्य की ही होगी जीत 
भले बीत जायेंगे बरसों जीत मिलेगी पक्की मीत |
13 सितम्बर,2014