हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Monday, September 16, 2013

गणपति बप्पा [ दोहे ]

गणपति बप्पा आ गए, खुशियां लाए ढेर 
कष्ट हरो विनायक अब ,बिना लगाये देर //

विनायकम कहते सभी ,धरते तेरा ध्यान
तुझसे ही जीवन चले, तुझसे पाते प्राण //

संकट हरलो अब सभी, गौरी पुत्र गणेश 
चिंता हरकर छोड़ दो ,केवल खुशियाँ शेष //

देव विघ्नहर्ता बनो ,संकट मेरे टाल 
खुशियां दामन में भरो, कर दो मुझे निहाल //

आप गजानन इस बरस , देना अनुपम प्यार 
दूर रहूँ दुख कष्ट से , पाकर ख़ुशी अपार //

गणपति बप्पा मोरया, आ गए हैं द्वार 
जीवन भर उत्साह से, करते नव संचार //

बुराइयों से दूर रख ,बनना मेरे त्राण 
बारम्बार करूँ नमन, दो चरणों में स्थान //
...............
Post A Comment Using..

No comments :