हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Saturday, November 2, 2013

धनतेरस दोहे

धनतेरस है आ गया ,मन छाया उल्लास 
मिले स्वस्थ तन आपको ,होवे सुख का वास //

धनतेरस का शुभदिवस ,लाये खुशी अपार 
भाग्यवान सब आप हों, धन की हो बौछार //

हर दिन ही बढता रहे, सबका कारोबार 
ऐसा हो परिवार का, धनतेरस त्यौहार //

सवार हो स्वर्ण रथ पर ,आई लक्ष्मी मात
देने आई आपको ,खुशिओं की सौगात //

रहे बरसता आप पर , लक्ष्मी माँ का नूर
धन दौलत का हो नहीं ,तुझको कभी गुरूर //

******
Post A Comment Using..

No comments :