हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Monday, May 20, 2013

चंदरशेखर को श्रद्दांजलि


कुछ पंक्तियाँ पढ़िए बाकी सुनिए 

मन तो मेरा भी करता है झूमूँ , नाचूँ, गाऊँ मैं
आजादी की स्वर्ण-जयंती वाले गीत सुनाऊँ मैं
लेकिन सरगम वाला वातावरण कहाँ से लाऊँ मैं
मेघ-मल्हारों वाला अन्तयकरण कहाँ से लाऊँ मैं

मैं दामन में दर्द तुम्हारे, अपने लेकर बैठा हूँ
आजादी के टूटे-फूटे सपने लेकर बैठा हूँ
घाव जिन्होंने भारत माता को गहरे दे रक्खे हैं
उन लोगों को जैड सुरक्षा के पहरे दे रक्खे हैं
जो भारत को बरबादी की हद तक लाने वाले हैं
वे ही स्वर्ण-जयंती का पैगाम सुनाने वाले हैं

आज़ादी लाने वालों का तिरस्कार तड़पाता है
बलिदानी-गाथा पर थूका, बार-बार तड़पाता है
क्रांतिकारियों की बलिवेदी जिससे गौरव पाती है
आज़ादी में उस शेखर को भी गाली दी जाती है
राजमहल के अन्दर ऐरे- गैरे तनकर बैठे हैं
बुद्धिमान सब गाँधी जी के बन्दर बनकर बैठे हैं

जो धरती में मस्तक बोकर चले गये
दाग़ गुलामी वाला धोकर चले गये
मैं उनकी पूजा की खातिर जीवन भर गा सकता हूँ |
मैं पीड़ा की चीखों में संगीत नहीं ला सकता हूँ | |

डॉक्टर हरिओम पंवार 
>

Sunday, May 19, 2013

दमा दम मस्त कलंदर

आनंद लेना हरेक के बस का नहीं 
पर 
आप 
रविवार का आनंद लीजिए 
एक दम मस्त होकर 

Sunday, May 12, 2013

माँ ,मेरी पहचान हो तुम




माँ के आँचल की छाँव में सकूं मिलता है,
बगीचा मेरा इस अनमोल फूल से खिलता है!

ममता और प्यार का अहसास हो तुम,
टूटे हुए दिलों के लिए आस हो तुम!

मेरी पूजा अर्चना मेरा विश्वास हो तुम 
शायद इसीलिए इतनी ख़ास हो तुम!



मेरे घर मंदिर की मूरत हो तुम 
ईश्वर की छवि की सूरत हो तुम!


त्याग ममता अपनापन हैं जेवर तेरे,
गिन ना सकूँ इतने हैं बलिदान तेरे!

मेरी जान ,मेरी पहचान हो तुम,
भगवान का भेजा पैगाम हो तुम!

Friday, May 10, 2013

जिंदा रहने के लिए तेरी कसम

इक मुलाकात जरुरी है सनम 
सांस आती है सांस जाती है..
सिर्फ मुझको है इंतज़ार तेरा 


Tuesday, May 7, 2013

दूसरी गुज़ारिश : चर्चामंच 1215


आइए पुनः 
गुज़ारिश 
पर 

का आनंद उठाए


Sunday, May 5, 2013

आ जा प्यारे पास हमारे ..[प्यासा ]

प्यार का होवे झगडा 
या बिज़नेस का हो रगडा 


Saturday, April 27, 2013

सूचना

सभी दोस्तों  से अनुरोध है कि 
मेरे दूसरे ब्लॉग 

ॐ प्रीतम साक्षात्कार ॐ 

का URL परिवर्तित हुआ है 
परिवर्तित URL नीचे दिया गया है 


इसलिए कृपया इसका अनुसरण करें ,
शुक्रिया !