हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Sunday, June 21, 2015

योग दोहावली

योग दिवस है आज से , करो आप भी योग | 
नित्य नियम से अब करो ,रहना अगर निरोग ||
योग रचा इतिहास है ,पहुँचा योग विदेश |
गली गली हर प्रान्त में  ,दिया योग सन्देश ||
योग दिवस ने आज फिर, किया देश का नाम 
तन मन को निर्मल करे, देता है आराम ||
सब आसन के साथ नित ,करना प्राणायाम 
शुद्ध करे यह श्वास को , करता अद्भुत काम ||
उच्चारण कर ओम का, धीरे से लो श्वास 
धीरे से फिर छोड़ कर ,करना आसन ख़ास ||
खुद को दो थोड़ा समय, निपटाओ निज काम
योगासन तब कीजिये ,सुबह रहे या शाम  ||
*****


Post A Comment Using..

No comments :