हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Monday, June 10, 2013

पर्यावरण दिवस

पर्यावरण दिवस पर एक रचना जो किसी कारणवश पोस्ट नहीं कर पाई 

इमारत का कद बढ़ता जाए 
पानी का स्तर घटता जाए 
हरियाली का दाव लगा है
चारों ओर ही सूखा पड़ा है

आओ सौर उर्जा बढाएं
बारिश का पानी बचाएं
हरियाली फिर वापिस लाएं
तभी पर्यावरण दिवस मनाएं

Wednesday, June 5, 2013

सूखे पर दोहे



धरती के चिथड़े हुए ,जल बिन सब बेजान |
खाली बर्तन ले सभी ,भटक रहे इन्सान ||

गर्मी से सूखा बढ़ा , जल की हाहाकार |
अफरा तफरी है मची ,प्यासे है नर नार ||

ताल भये सूखे सभी, पारा बढता जाय | 
खाली गागर ले फिरे, पानी नजर न आय ||



मिनरल वाटर कंपनी ,धार रूप विकराल |
पानी सारा ले उडी ,जन जन है बेहाल ||

Monday, June 3, 2013

विशेष सूचना

 ...आमन्त्रण...
पिता दिवस को समर्पित रचनाएँ 
--------------------------------------
सभी दोस्तों से गुज़ारिश है कि वो 
'पिता दिवस'
पर  
समर्पित स्वरचित रचनाएँ  
हमें प्रेषित करें 
रचनाएँ 10 से 12 पंक्तिओं की होनी चाहिए 
प्राप्त सभी रचनाएँ ब्लॉग पर प्रकाशित की जाएंगी 
सर्वश्रेष्ठ 3 या 4 रचनाओं को  
'अंजुम पत्रिका' [जुलाई अंक] में  
एवं
'निर्झर टाइम्स' [साप्ताहिक] में 
प्रकाशित किया जाएगा और 
ब्लॉग प्रसारण के विशेष रचना कोना में स्थान दिया जाएगा 
रचनाओं का चयन वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा किया जाएगा
रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि 14 जून,2013 है    
रचनाएँ निम्न ईमेल पर प्रेषित करें 
saru.bhatia66@gmail.com 

Sunday, June 2, 2013

नित खैर मंगा [नुसरत फ़तेह अली खान]


तू मिलया ते मिल गई खुदाई वे 
हथ जोड़ आखां पाई न जुदाई वे 
मर जावांगी जे अख मैथो फेरी 
दुआ न कोई होर मंगदी 



Friday, May 31, 2013

ब्लॉग महिमा

'ब्लॉग प्रसारण' की ऐसी हुई शुभ शुरुआत  
नए नए ब्लॉग नित 'ब्लोगिंग दुनिया' में आत| 

नया है सबका रूप जो सबके मन को मोहे 
कोई सीख रहा गजल 'र कोई सीख रहा दोहे |

'अरुण शर्मा अनन्त' ने सबसे मित्रता निभाई 
सबको ही कम समय में बहुत चीजें हैं सिखाई |

नए नए नित दोस्त बनें अब नहीं रहा कोई गैर 
सबसे ही करलो दोस्ती ना करो किसी से वैर |

'गुज़ारिश' सुनी सबकी ब्लॉग प्रसारण बनाकर 
आप भी जुड़ें इससे 'दास्ताने दिल' बताकर |

सबके ही आशीर्वाद से आप नए मुकाम पाएँ 
ब्लॉग प्रसारण की अरुण ढेरों शुभकामनाएँ || 

Thursday, May 30, 2013

सूचना

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 

10 वीं का परीक्षा परिणाम आज घोषित हो गया है 

अपना परिणाम जानने के लिए नीचे क्लिक करें 

स्कूल विद्द्यार्थी यहाँ क्लिक करें 

प्राइवेट विद्द्यार्थी यहाँ क्लिक करे 

या 

आप यहाँ क्लिक करें 

Wednesday, May 22, 2013

अनुभूति तुम्हारे प्यार की



कह सकती हूँ अकेले ,
पर बाँट सकती हूँ,तुम्हारे संग |

मुस्करा सकती हूँ अकेले ,
पर हंस सकती हूँ तुम्हारे संग |

आनंद ले सकती हूँ अकेले ,
पर जश्न मना सकती हूँ तुम्हारे संग | 

यही है सुन्दरता हमारे रिश्ते की ,
हम एक दूसरे बिन कुछ भी नहीं |