हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label उड़ान. Show all posts
Showing posts with label उड़ान. Show all posts

Monday, August 24, 2015

साथी तेरे नाम ...

बंदिशों ने जो काटे हैं पर तेरे,
हौंसले कोई नहीं ले सकता तेरे |
अपने परों से तेरी मैं उड़ान भरूँ ,
मुश्किल तेरी मैं यूँ आसान करूँ |



तेरी ख़ामोशी को मैं अल्फाज दे दूँ ,
तेरे गीतों को अपनी आवाज दे दूँ |
सुर तेरे हों तो ताल मेरी हो ,
सीना तेरा हो तो ढाल मेरी हो |
तेरे हाथ में मेरा हाथ रहे , 
सदा तेरा मेरा यूँही साथ रहे |
..........................................................
साथी तेरे नाम एक दिन जीवन कर जायेंगे ..

Tuesday, May 19, 2015

उड़ान

जब जब हुई तैयार 
उड़ान भरने को 
बाँधी गई 
सामाजिक बंधनों में कभी 
रिश्तों के ताने बाने में कभी 
चढ़ाई गई अरमानों की बलि 
काट डाले इस समाज ने पर 
दे कर एक अजीब कशमकश 
खड़े कर कुछ अनसुलझे सवाल 
दे गया कोई चुनौती 
फिर से 
स्वछन्द विचरती 
निश्चल बहती 
सरिता के अस्तित्व को 
.........................................