हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label कलाम. Show all posts
Showing posts with label कलाम. Show all posts

Saturday, August 1, 2015

कलाम दोहावली

कहो मिसाइल मैन तुम ,चाहे कहो कलाम
सारी दुनिया कर रही ,उनको आज सलाम || 

सादा उनका वेश था, मुखड़े पे मुस्कान 
दुनिया झुकती है अगर ,कर्म बनें पहचान ||

जीवन में करते चलो,अंतिम क्षण तक काम 
जैसे वीर कलाम ने, किया न कभी विश्राम ||

जीवन था सादा सरल,मन में उच्च विचार 
भेदभाव से दूर रह, पाया सबसे प्यार ||

सच्चा था इन्सान जो,कहते उसे कलाम
भारत माँ का है किया ,जग में ऊँचा नाम ||

कहें मिसाइल मैन को ,भारत रत्न कलाम 
पाकर इस सम्मान को ,अमर किया खुद नाम ||

एक सलामी आखिरी, देने को बेताब 
भारत माँ के पूत को, उमड़ा है सैलाब ||
****