हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label शिष्य. Show all posts
Showing posts with label शिष्य. Show all posts

Sunday, July 9, 2017

गुरु पूर्णिमा (दोहे)

गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई, 2017
शुक्ल पक्ष आषाढ़ का,गुरु पूजा दिन खास।
लाई है गुरु पूर्णिमा,श्रद्धा और विश्वास।।

देकर गुरु को दक्षिणा,सदा निभाओ प्रीत।
जीवन के गुर जान कर, बनना सच्चे मीत।।

नमन करो हर रोज ही,जो गुरु मानो आप।
गुरु की महिमा जान लो ,गुरु दूजे माँ,बाप।।

जन्म दिया माँ बाप ने, देकर शुभ संस्कार।
गुरु सँवारता ज्ञान से,  देकर उच्च विचार।।

नमन करें गुरु आपको, देना आशीर्वाद।
ज्ञान,मान, सम्मान पा, ह्रदय खिले आह्लाद।।

मम हार्दिक शुभकामना, करो आप स्वीकार।
आई
    ........ सरिता यश भाटिया ..........