हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label हिंदी. Show all posts
Showing posts with label हिंदी. Show all posts

Tuesday, September 17, 2013

कुण्डलिया [हिंदी दिवस]

शान है मातृभूमि की ,देश का स्वाभिमान , 
हिंदी बिंदी मात की ,यह मेरा अभिमान |
यह मेरा अभिमान , अधिकार है यह सबका ; 
दो इसको विस्तार ,है कर्तव्य जन जन का ;  
हिंदी दिन को आज, मिले तभी सम्मान है 
अपनाओ सब मीत ,इसमें इसकी शान है ||

हिंदी पखवाड़े की सभी को शुभकामनाएं !
***********

Saturday, September 14, 2013

हिंदी दिवस [दोहावली]

हिंदी मेरे हिन्द की ,संस्कृति की पहचान|
मिसरी घोले कान में ,इसमें बसती जान ||

अलग अलग भाषा सभी,अलग अलग पहचान |
गौरव है हिंदी दिवस,हिंदी मेरी शान ||

मातृभूमि की शान है ,देश का स्वाभिमान | 
हिंदी बिंदी मात की ,यह मेरा अभिमान ||

पर्व एक हिंदी दिवस, मनाओ संग प्यार 
वारें इस पर जान हम ,दें सम्मान अपार ||

हिंदी भाषा देश को, करती है धनवान |
अंग्रेजी को छोड़ कर ,इसको देना मान ||

हिंदी दिन है आ गया ,ख़ुशी मनाओ यार |
देवों की भाषा यही , महकाओ घर-बार ||

हिंदी भारत स्नेह है ,भारत की है आस|
हिंदी भाषा है मधुर, सबका यह विश्वास || 

संस्कृत की दिव्या सुता ,जन जन का आचार |
लाकर अब व्यवहार में , दो इसको विस्तार ||

हिंदी दिन की आपको ,बधाइयाँ हैं ढेर |
हिंदी अपनाएं सभी , अब काहे की देर ||
..........................................