हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label जज्बात. Show all posts
Showing posts with label जज्बात. Show all posts

Saturday, December 10, 2016

मेरी हार या मेरी जीत


याद है मुझे वो लम्हा 
जब वो बढ़ चला था 
जिंदगी की पगडंडियों पर 
पाने को अपना अंतिम लक्ष्य 
मैं देख रही थी सुनहरे सपने
उसके साथ जीने के 
मकसद तो एक ही था 
जीवन से मृत्यु का मिलन 
लेकिन
वो बहुत आगे निकल गया
मुझसे बिछुड़कर 
यही था मिलन                                     
जिंदगी की हार
मौत की जीत का
वो जीत गया था जिंदगी को हारकर 
मैं हार गई थी जिंदगी को जीतकर

              ... 9 दिसम्बर,2016
            यश जी की तीसरी पुण्यतिथि पर 

Wednesday, September 16, 2015

पल पल हर पल

तुम पूछते थे हर पल,
बताते थे हर पल 
उस पल में खुश थी 
पूछते नहीं तुम अब ,
बताते नहीं तुम अब 
इस पल में भी खुश हूँ |

सिलसिले थे बातों के 
प्यार के जज्बातों के 
उस पल में खुश थी 
ख़त्म हुए सिलसिले 
आ गये शिकवे गिले 
इस पल में भी खुश हूँ |

मीठी यादों के वो पल 
थी खुशियो की हल चल 
उस पल में खुश थी
बीता है अब कल  
इंतजार के ये पल 
इस पल में खुश हूँ |

सब साँसों का खेला है 
ख़त्म फिर झमेला है