हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label जिन्दगी. Show all posts
Showing posts with label जिन्दगी. Show all posts

Friday, February 6, 2015

जिंदगी है दोस्तों संभल के चला कीजिये

जिंदगी है दोस्तों संभल के चला कीजिये 
सफ़र है जिंदगी  
कई मोड़ होंगे 
हर मोड़ पर नया हादसा 
हादसों का सफ़र है 
या सफ़र में हादसे..
किसी ने अपने खोये
किसी ने अपनापन खोया 
किसी ने अपने को ही खो दिया 
जिंदगी है दोस्तों संभल के चला कीजिये 

मिलेंगे कई साथी साथ चलने को 
कोई एक मोड़ तक साथ देगा 
कोई एक शहर तक  
कोई हमसफ़र होगा सांसों के आने तक 
पर अंत तक साथ निभाएंगे तुम्हारे कर्म 
जिंदगी का सफ़र है संभल कर चला कीजिये 

वादा करेंगे बहुत साथ चलने का 
पर तोड़ेंगे वादे 
तुम्हे आजमायेंगे 
ठुकरायेंगे 
रुलायेंगे
अकेले ही अपना फैसला सुनायेंगे 
फिर आखिर तुम्हे छोड़ मँझदार में 
दूर भाग जायेंगे 
जिंदगी का सफ़र है संभल के चला कीजिये  
...............................................................
जिंदगी है एक अनसुलझी पहेली