हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

Monday, March 28, 2016

धोनी ,विराट {दोहावली }


भारत की इस टीम केे,क्या कहने क्या ठाट।

सचिन विरासत दे गए,धोनी और विराट ।|

अपनी भारत टीम के,देख लिए अब ठाट।
सेमी फाईनल में गई, केवट बने विराट।|

अपनी भारत टीम के,देखेंगे तब ठाट।
फाईनल में हो इण्डिया, केवट बनें विराट|।

धोनी विराट संग हैं, यह जोड़ी बेजोड़ |
मिले बधाई आपको, दुआ करो कर जोड़ ||

कप्तानी धोनी करें ,दहाड़ रहे विराट |
कंगारू बिल में घुसे,देख शेर के ठाट ||



Thursday, March 26, 2015

क्रिकेट टीम [ कुण्डलिया ]

बसता क्रिकेट टीम के ,दिल में हिंदुस्तान 
मोहित,अश्विन देश की , बढ़ा रहे हैं शान |
बढ़ा रहे हैं शान , धवन धोनी सब माने 
रैना ,रोहित ,कोहली ,साथ खेलते रहाणे 
मन में ले तूफ़ान , चेहरा रहता हँसता 
भारत का अभिमान,शमी,यादव में बसता ||
****