हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label चौपाई. Show all posts
Showing posts with label चौपाई. Show all posts

Thursday, April 16, 2020

चौपाई, कोरोना

अजब फैल गई महामारी
सारी दुनिया उससे हारी

कोरोना  का रावण आया
खांसी,नजला, कंठ सुखाया।

सांसों की तकलीफें लाया
लॉक डाउन में हमें फंसाया।

रामराज्य को वापिस लाओ
कॉविड से पीछा छुड़वाओ।

वैद्य, हकीम नब्ज को जानो
भारत की दुविधा पहचानो।

समय यही हनुमान बुलाओ
जड़ ,कंद फिर से मंगवाओ।

मूर्छा  हर , हर लक्ष्मण जागे
कोरोना तब डरकर भागे

डॉक्टर ,नर्स और सिपाही
मानवता की बने गवाही

उनका कर्जा आज चुकाओ
धन्यवाद कह फर्ज निभाओ।

राष्ट्रधर्म है मनुज निभाओ
हर भूखे को रोज खिलाओ।।


..... मौलिक एवं स्वरचित...
..सरिता यश भाटिया ...

Tuesday, April 14, 2020

चौपाई कारोना

चौपाई

किया करोना ने जग सूना
नाक, नयन ,मुख को मत छूना

खांसी छींक अगर जो आयी।
मुख ढकना है सरल उपायी

बार बार सब कर तुम धोना
तब मानस क्या करे करोना

नहीं हाथ प्रिय अभी मिलाना
अगर करोना  दूर भगाना

गले लगाओ हुआ पुराना
अभिवादन का नया जमाना

हाथ किसी से नहीं मिलाओ
सिर्फ नमस्ते करते जाओ

मेड इन चाइना तभी हराओ
सभी नमस्ते जब अपनाओ
#कोरोना #चौपाई 

Saturday, March 15, 2014

होली

लेकर बहार फाल्गुन आया 
सबका दिल है अब हर्षाया 
जाकर सबको गले लगाओ 
झूमो मिलकर नाचो गाओ |

फाल्गुन में जो होली आई 
मिलकर सबको दो बधाई 
खेलो होली संग सभी के 
लगा दो आज रंग सभी के |

चाचा चची भैया भाभी 
हमको दो मोटर की चाबी 
हम भी जरा घूम के आयें 
धमा चौंकड़ी आज मचायें |

प्रदूषण को अभी सब रोको 
बच्चों को ना अब तुम टोको
फूलों संग सभी खेलो होली 
गले लगा के तुम हमझोली |