हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label खुशी. Show all posts
Showing posts with label खुशी. Show all posts

Wednesday, September 16, 2015

पल पल हर पल

तुम पूछते थे हर पल,
बताते थे हर पल 
उस पल में खुश थी 
पूछते नहीं तुम अब ,
बताते नहीं तुम अब 
इस पल में भी खुश हूँ |

सिलसिले थे बातों के 
प्यार के जज्बातों के 
उस पल में खुश थी 
ख़त्म हुए सिलसिले 
आ गये शिकवे गिले 
इस पल में भी खुश हूँ |

मीठी यादों के वो पल 
थी खुशियो की हल चल 
उस पल में खुश थी
बीता है अब कल  
इंतजार के ये पल 
इस पल में खुश हूँ |

सब साँसों का खेला है 
ख़त्म फिर झमेला है

Thursday, January 22, 2015

क्षणिका 1

1.
बढ़ रही हैं आशाएँ 
अनजानी 
पहचानी 
रूहानी 
ग्लोबल वार्मिंग की मानिंद 
सिमट रही हैं खुशियाँ 
तेरी 
मेरी 
अपनों की 
ग्लेशियर की मानिंद
.................................