हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label साथी. Show all posts
Showing posts with label साथी. Show all posts

Monday, August 24, 2015

साथी तेरे नाम ...

बंदिशों ने जो काटे हैं पर तेरे,
हौंसले कोई नहीं ले सकता तेरे |
अपने परों से तेरी मैं उड़ान भरूँ ,
मुश्किल तेरी मैं यूँ आसान करूँ |



तेरी ख़ामोशी को मैं अल्फाज दे दूँ ,
तेरे गीतों को अपनी आवाज दे दूँ |
सुर तेरे हों तो ताल मेरी हो ,
सीना तेरा हो तो ढाल मेरी हो |
तेरे हाथ में मेरा हाथ रहे , 
सदा तेरा मेरा यूँही साथ रहे |
..........................................................
साथी तेरे नाम एक दिन जीवन कर जायेंगे ..

Sunday, November 17, 2013

साथी तेरे बिन

लगे हुए थे दुनिया के मेले 
बिन तेरे हुए हम भी अकेले|

सामने थे तुम पर थे बहुत दूर 
जिद्द ने हमें भी किया मजबूर |

न तुम पास आए न मैंने बुलाया
अहम् तेरा भी आज आड़े आया|  

हंसी से था दिल का दर्द छुपाया 
तन्हाइओं में तुमने बहुत रुलाया| 

सोचा था होगा अपना हमेशा साथ 
शायद आखिरी थी यह मुलाकात|

दिल के द्वार खुले हैं चले आना 
मिलने न देगा यह बेदर्द ज़माना|

पलकें तेरे इंतज़ार में खुली रहेंगी
तेरे दीदार बिन हमें मरने न देंगी || 

साथी तेरे बिन बहुत अधूरे हैं हम 
तुम जो चले आओ तो पूरे हैं हम 
*****