हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label निर्माता. Show all posts
Showing posts with label निर्माता. Show all posts

Tuesday, September 10, 2013

''निर्माता''

सृष्टि का निर्माण किया रचकर यह संसार 
ब्रह्मा को करते नमन ,पहले रचनाकार // 

मात पिता को है नमन, दूजे रचनाकार 
आदर औ' सम्मान से, देना उनको प्यार //

गुरु निर्माता एक है, देता सच्चा ज्ञान
जीवन उससे है बना, उससे से है पहचान //

जीवन 'गर संवारना,सच्चा गुरु लो खोज 
माली बन जो शिष्य का ,उसे सींचता रोज //

रंग बिरंगे फूल हैं ,बगिया की पहचान 
बनकर गुरु रक्षक मगर ,डाले इसमें जान //

सुधार दे कच्चा घड़ा , ठोक थपक कुम्हार 
गुरु संवारे शिष्य को, दे डांट और प्यार //

करे देश निर्माण जो ,भविष्य सदा सुधार 
गुरु सा निर्माता नहीं, करलो यह स्वीकार //

निर्माता तुम भी बनो, पेड़ लगाओ यार 
धरती को संवार दो , इसका कर शृंगार //

युग निर्माता हैं सभी, धरती के वो लाल 
आजादी सौगात दी , रखो इसे संभाल //

निर्माताओं को सभी ,करबद्ध है प्रणाम 
जीवन तुम संवार लो ,करके अच्छे काम // 
***********