हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts
Showing posts with label जन्मदिन. Show all posts

Sunday, October 9, 2016

अभिषेक के जन्मदिवस पर

जन्मदिवस शुभकामना, देता है परिवार।

चाचा, दादा ,माँ ,भुआ ,सभी लुटायें प्यार।।


आई है शुभ अष्टमी ,और जन्मदिन आज ।

रहे सदा ही आपका,हर पल शुभ आगाज|| 


सुनो हमारे लाड़ले ,सुनना देकर ध्यान।

जो करता सबका भला,उसको मिलता मान||


बनो सदा अभिषेक तुम,बनो सदा सम्मान।

रहो सदा परिवार की,शान, बान, अभिमान।।








सबको भाता है सदा, तेरा इस्टाईल।

तेरे सुन्दर बाल यह, तेरी इस्माईल।।


रहे सदा ही स्टाइल यह,रहे सदा अभिमान।

होंठों पर "अभिषेक" रख, सदा मधुर मुस्कान।।




भाई भाई साथ हो ,तो लेते जग जीत |
किस्मत वालों को सदा ,मिलता ऐसा मीत ||


सिर पर रखना हाथ अब, हे नाथों के नाथ |

'सोनी !, लीना ,हर्ष के,हरदम चलना साथ।।


पुलकित गर्वित मानसी, अकुल संग अभिषेक |
आगे ही आगे बढ़ो, रखो इरादे नेक ||
9 अक्तूबर ,2016..

Friday, October 9, 2015

बेटे अभिषेक के जन्मदिवस पर सप्रेम दोहावली

एक बरस के बाद फिर, अक्टूबर  का मास।

जन्मदिवस पर आपके ,खुशियाँ लाया खास।।

रहो दुआओं में सदा , पाओ आशीर्वाद ।
खुशियों से झोली भरे,रहो सदा आबाद।।

माँ की ममता का मिले ,उचित तभी ईनाम ।
कुल के दीपक तुम बनो ,करो जगत में नाम।।
माँ बेटे का इस जग में ,बन्धन है बेजोड़ ।
ईश्वर आशीर्वाद लो ,नमन करो कर जोड़।।





पुलकित ,गर्वित, मानसी ,हर्ष ,अकुल के साथ।
चलो सदा 'अभिषेक' तुम,थामे उनका हाथ।।
मुस्काते रहना सदा , तुम जीवन पर्यन्त।
सुखों की बरसात हो और दुखों का अंत ।।




*****


Thursday, September 3, 2015

एक शहंशाह का सफर

यश जी के जन्मदिवस पर .... 
हरमन प्यारा जो बना ,बाँटा प्यार अथाह |  
 शहंशाह कहते उसे ,शाहों का वो शाह ||

शहंशाह दिलों का 
शहंशाह वादों का 
शहंशाह इरादों का 
शहंशाह लकीरों का 
शहंशाह तकदीरों का 
शहंशाह भलाई का 
शहंशाह रहनुमाई का 
शहंशाह बहारों का 
शहंशाह सितारों का 
शहंशाह की तरह जिये
शहंशाह की तरह चल दिये
शहंशाह गुजर गया ,गुबार देखते रहे ....


Sunday, August 30, 2015

हर्ष के जन्मदिन पर सप्रेम [दोहे]

खुशियों से दामन खिला, हुआ सुखद अहसास 
हर्ष जन्मदिन आपका, ममता का दिन ख़ास ||
सुख से बीती रैन है ,खुशियाँ लाई भोर 
ममता बंधन प्रेम का ,यह है पक्की डोर ||
नाम ऊँचा जग में करो ,बनी रहे यह शान 
खिलते पुष्पों की तरह, खिले सदा मुस्कान ||
ईश्वर का तुम साथ ले ,करना सदा कमाल 
मिले दुआयें आपको ,रहो सदा खुशहाल |
हर मुश्किल आसान हो ,पाकर सबका साथ 
आगे बढ़ते ही चलो ,लिए हाथ में हाथ ||







30 अगस्त,2015.



*****