हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label भारत. Show all posts
Showing posts with label भारत. Show all posts

Thursday, March 31, 2016

भारत माता की जय बोलो

अपने मन की गिरहें खोलो

भारत माता की जय बोलो


मातृभूमि की शान बनो तुम

देखो ना हैवान बनो तुम 
बंद पड़े जो ताले खोलो
भारत माता ...


वीर शिवा सुभाष की धरती

भगत औ' अशफाक की धरती
जब भी बोलो पहले तोलो
भारत माता ...


एक धरा के हम रखवाले

संग रहो सारे घरवाले
इधर उधर मत तुम अब डोलो 
भारत माता ...


सुन ओबैसी सुन कन्हैया

भारत माँ तेरी भी मैया 
जहर फिज़ा में अब मत घोलो
भारत माता ...

Friday, August 15, 2014

आजादी दोहावली


श्वेत, हरा औ केसरी, भारत माँ की शान 
आन, बान यह देश की, बसी इसी में जान ||

लिए तिरंगा हाथ में , निकला है नादान 
मैं किसी से कम नही, दूंगा मैं बलिदान ||

लहराता झंडा भरे , मन में नई उमंग 
उन्नति,शान्ति,एकता ,दर्शाते ये रंग ||

देश प्रेम की भावना, लेगी जब आकार 
दूर हटेगी दीनता , सपने हों साकार ||

ध्वजा हाथ में देश की, भीतर यह अहसास 
कामयाब होंगे सभी, मन में दृढ़ विश्वास ||
****

Thursday, August 15, 2013

'' भारत की बात सुनाती हूँ ''

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 

भारत की बात सुनाती हूँ 
मैं गौरव गाथा गाती हूँ ||

द्वापर में कृष्ण जी आए 
महाभारत से पाप मिटाए
फिर वोही बोध कराती हूँ |

भारत की बात सुनाती हूँ
मैं गौरव गाथा गाती हूँ||

खड़ा हिमालय पहरेदार ,
नदिओं की बहती कल कल धार 
मैं मंगल गीत गाती हूँ |

भारत की बात सुनाती हूँ 
मैं गौरव गाथा गाती हूँ ||

ऋषि मुनिओं ने धरती सींची 
हमने हैं रेखाएं खींची 
मैं प्रेम भाषा दोहराती हूँ |

भाता की बात सुनाती हूँ 
मैं गौरव गाथा गाती हूँ ||

त्रेता युग में राम जी आए 
रामराज्य का पाठ पढाए 
मैं वोही कल्पना गाती हूँ|

भारत की बात सुनाती हूँ
मैं गौरव गाथा गाती हूँ ||

बुद्द महावीर दयानंद की धरती 
सारी दुनिया अनुसरण है करती 
मैं नित नित शीश झुकाती हूँ| 

भारत की बात सुनाती हूँ 
मैं गौरव गाथा गाती हूँ ||

भगत,उधम,सुभाष की जननी 
प्रताप शिवा आजाद की जननी 
मैं वन्दे मातरम गाती हूँ |

भारत की बात सुनाती हूँ
मैं गौरव गाथा गाती हूँ  ||

तिरंगा है मेरी आन बान 
इससे है भारत की शान
विश्व में ऊँचा लहराती हूँ|

भारत की बात सुनाती हूँ
मैं गौरव गाथा गाती हूँ || 

***************