हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label सार. Show all posts
Showing posts with label सार. Show all posts

Sunday, March 16, 2014

छन्न पकैया छन्न पकैया [होली]

छन्न पकैया छन्न पकैया,आ मेरे हमझोली 
कुदरत ने हैं रंग बिखेरे ,आओ खेलें होली 

छन्न पकैया छन्न पकैया, आओ काका काकी 
आओ सब को गले लगा लो, रहे न शिकवा बाकी 

छन्न पकैया छन्न पकैया ,उत्सव फाग अनोखा 
राधा कान्हा के ही जैसे ,प्रेम रंग दे चोखा  

छन्न पकैया छन्न पकैया, दे गया खुशनसीबी 
अपनों को है मिलने जाना, भूले सभी गरीबी 

छन्न पकैया छन्न पकैया ,ये कैसी लाचारी
सज्जन को तो टिकट मिले ना, पायें भ्रष्टाचारी 

छन्न पकैया छन्न पकैया ,भाँग पिये इतराये
बीवी बैठी डंडा लेकर ,घर कोई पहुँचाये   

छन्न पकैया छन्न पकैया, भूत बने मतवाले 
अपने अपने खुद पहचानो ,मुँह हैं उनके काले 

छन्न पकैया छन्न पकैया रहे नहीं अब अन-बन 
काहे का झगडा है भैया निकलो घर से बन-ठन 

******

Wednesday, September 4, 2013

गुरु का आओ सम्मान करें [सार छंद]

गुरु का आओ सम्मान करें, उनकी आज्ञा पालें ,
छात्र जीवन है कच्चा घड़ा, खुद को उन सम ढालें |

गुरु का आओ सम्मान करें, ज्ञान का वरदान लें , 
सही गलत की पहचान करें, कर्तव्य का दान लें |  

गुरु का आओ सम्मान करें ,कहना उसका मानें ,
श्रम और लगन सच्चा गहना,इसको अब हम जानें |

गुरु का आओ सम्मान करें ,सिद्ध शिष्य कहलायें 
आदर्शों को धारण कर लें , नैया पार लगायें |

गुरु का आओ सम्मान करें ,शिक्षक दिवस मनायें 
सर्वपल्ली राधाकृष्ण का ,जन्मदिन अब मनायें ||
.....................

Monday, July 22, 2013

गुरु पूर्णिमा [सार छंद]

गुरु का आओ सम्मान करें , 'गुरु' मतलब समझाएं 

'गु' से होता अज्ञान तिमिर का, 'रु' से उसको हटाएँ

गुरु का आओ सम्मान करें ,गुरु पूर्णिमा आई 

अज्ञान तिमिर का जो हर रहे ,सबके मन का भाई

गुरु का आओ सम्मान करें, अँधेरा दूर हटाएँ

गुरु दक्षिणा आज उसे देवें, ज्ञान प्रकाश बढ़ाएं

गुरु का आओ सम्मान करें, अत्याचार हटाएँ 

वेद पुराणों का ज्ञान दिया, व्यास जयंति मनाएं