हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label माँ बाप. Show all posts
Showing posts with label माँ बाप. Show all posts

Wednesday, August 3, 2016

रिश्ते हैं सब नाम के [दोहावली]


पति पत्नी यूँ आजकल, करते हैं गुड फील।

रिश्ते हैं सब नाम के, होती केवल डील।।

बेटा कहता बाप से ,फ्यूचर मेरा डार्क। 
रास न आये इण्डिया ,जाना है न्यूयार्क।।

बेटी कहती माँ सुनो,तुम तो रही गँवार।
पढ़ लिख कर हम क्यों भला ,समय करें बेकार।।

मात पिता देते सदा,जिनको आशीर्वाद।
वृद्धाश्रम वो भेजती ,नालायक औलाद।।

छः बच्चे भी पालकर, करते थे तब राज।
एक एक बच्चा अभी ,माँ बाप मोहताज।।
5 जुलाई,2016..