हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Showing posts with label धड़कन. Show all posts
Showing posts with label धड़कन. Show all posts

Monday, May 11, 2015

तेरी खामोशियाँ

तेरी खामोशियों में मैं ,मेरी आवाज में हो तुम 
तेरी कामयाबी में मैं ,मेरी दुआओं में हो तुम 
तेरी कब्र में दफ़न मैं ,मेरी धड़कन में जिन्दा हो तुम 
मुझमें कुछ कुछ हो तुम, 
तुझमें कुछ कुछ हूँ मैं ...
मुझे सम्पूर्ण करते तुम, 
तुझे सम्पूर्ण करती मैं ...
.......................................

Wednesday, August 27, 2014

धड़कन [कुण्डलिनी]

धड़कन से चालू हुआ ,धड़कन पर सब बंद 
मोल समय का जान लो ,यह इसकी पाबंद 
यह इसकी पाबंद ,आस जीवन की बनती
नैया लगती पार ,अगर है धड़कन चलती 
****

Wednesday, May 14, 2014

धड़कन [दोहावली]


दिल पर काबू ना रहे मिल जाते जो नैन 
धड़कन धड़कन से मिले दिल को मिलता चैन |

दिल की यह मजबूरियाँ समझे कोई ख़ास 
धड़कन बढ़ जाती अगर आता है वो पास |

तेरी धड़कन के बिना मेरी भी बेकार 
दोनों की मिलती अगर नैया लगती पार |

तेरी धड़कन के सिवा कुछ भी ना अनमोल 
सूना है सारा जगत इसका क्या है मोल |

धड़कन से चालू हुआ धड़कन पर सब बंद 
मोल समय का जान लो यह इसकी पाबंद |

धड़कन चलती है अगर जीने की हो आस 
अपनों का जो साथ हो बढ़ता है विश्वास |

*****