हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Tuesday, March 11, 2014

फाल्गुन दोहावली


फाग मास की पूर्णिमा, रंगों का त्योहार 
 खिलती सरसों खेत में, फाल्गुन बाँटे प्यार 

पहला दिन है होलिका, दूजा है धुरखेल 
भारत औ' नेपाल में, खेलें हैं यह खेल 

आओ यारो सब मिलो, लेकर रंग गुलाल 
नीला पीला औ' हरा संग गुलाबी लाल 

करें दहन सब होलिका, लगता बाद गुलाल
धमार से है फाग का, मिला ताल से ताल 

काम महोत्सव तुम कहो ,राग रंग या पर्व 
होली दिन है मेल का, करते सारे गर्व 

आया है अब फाग जो, रंगीन है फुहार 
भूलो शिकवे आप भी, बांटो सबको प्यार /

*****
Post A Comment Using..

No comments :