हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Friday, September 5, 2014

शिक्षक

माली छात्र जीवन का बनकर ,
भिन्न भिन्न फूल खिलाये शिक्षक |

रंग बिरंगे फूल खिलाकर 
महके और महकाये शिक्षक |

कच्चे घड़े को स्वरूप देकर 
आधार हमारा बनाये शिक्षक |

अपार सम्पदा ज्ञान की देकर 
कर्तव्य अपना निभाये शिक्षक |

अच्छे बुरे का फर्क बताकर 
सच्ची राह दिखाये शिक्षक |

कैसे जीना समाज में रहकर 
इस योग्य बनाये शिक्षक |

स्नेह सरिता की धारा बनकर 
नैया पार लगाये शिक्षक |
***
Post A Comment Using..

No comments :