हमराही

सुस्वागतम ! अपना बहुमूल्य समय निकाल कर अपनी राय अवश्य रखें पक्ष में या विपक्ष में ,धन्यवाद !!!!

Saturday, June 4, 2016

पर्यावरण गीत

आओ मिलकर पेड़ लगायें 
धरती को हम स्वर्ग बनायें

हरियाली कर छाँव बढाकर
रंग बिरंगे पुष्प खिलाकर
इस बगिया को स्वच्छ बनायें
धरती को ...


सीता,शबनम,राम,सुनीता 
अफजल,पीटर,श्याम,अनीता
शेर सिंह को साथ बुलायें
धरती को ...

यह है तेरा ,वो है मेरा 
राग द्वेष ने डाला डेरा 
आओ मिल मतभेद मिटायें 
धरती को ...

जंगल जंगल आग लगाकर
प्रदूषन सब ओर फैलाकर
ग्लोबल वार्मिंग नहीं बढ़ायें 
धरती को ...

संग चलें सब नहीं अकेले
लगे रहें दुनिया के मेले 
एक एक सब पेड़ लगायें
धरती को ...

पर्यावरण को शुद्ध बनाकर
हरियाली चहुँ ओर बढ़ाकर
जीने लायक इसे बनायें
धरती को ...
5जून,2016

Saturday, May 7, 2016

मेरा आईना

अगर झूठ बोलूँ                              
शर्म से नजरें झुकाता है यह
अगर सच बोलूँ
शान से सर उठाता है यह
मिल जाये अगर प्यार
मन ही मन मुस्काता है यह
अगर रहूँ उदास
तो आँसू बहाता है यह
गज़ब का पहचानता है मुझे
मुझसे ज्यादा जानता है मुझे
हमेशा साथ निभाता है 
.
.
मेरा आईना

Thursday, March 31, 2016

भारत माता की जय बोलो

अपने मन की गिरहें खोलो

भारत माता की जय बोलो


मातृभूमि की शान बनो तुम

देखो ना हैवान बनो तुम 
बंद पड़े जो ताले खोलो
भारत माता ...


वीर शिवा सुभाष की धरती

भगत औ' अशफाक की धरती
जब भी बोलो पहले तोलो
भारत माता ...


एक धरा के हम रखवाले

संग रहो सारे घरवाले
इधर उधर मत तुम अब डोलो 
भारत माता ...


सुन ओबैसी सुन कन्हैया

भारत माँ तेरी भी मैया 
जहर फिज़ा में अब मत घोलो
भारत माता ...

Monday, March 28, 2016

धोनी ,विराट {दोहावली }


भारत की इस टीम केे,क्या कहने क्या ठाट।

सचिन विरासत दे गए,धोनी और विराट ।|

अपनी भारत टीम के,देख लिए अब ठाट।
सेमी फाईनल में गई, केवट बने विराट।|

अपनी भारत टीम के,देखेंगे तब ठाट।
फाईनल में हो इण्डिया, केवट बनें विराट|।

धोनी विराट संग हैं, यह जोड़ी बेजोड़ |
मिले बधाई आपको, दुआ करो कर जोड़ ||

कप्तानी धोनी करें ,दहाड़ रहे विराट |
कंगारू बिल में घुसे,देख शेर के ठाट ||



Friday, March 25, 2016

आओ खेलें होली

आओ खेलें होली ,आओ खेलें होली 
फिर से खेलें होली ,वही पुरानी होली


हर घर में फिर से गूँजेगी
इंकलाब की बोली 
आओ खेलें होली ,आओ...


रंग बसंती पहन के निकली 
है मस्तों की टोली 
आओ खेलें होली , आओ...


हरा केसरी श्वेत रंग ले 
तू भी आ हमझोली 
आओ खेलें होली , आओ...



दंभ,द्वेष औ अकड़ जलाकर 
प्यार  की भर लो झोली 
आओ खेलें होली , आओ...


जात पात और वैर भाव की 
उठने दो अब डोली 
आओ खेलें होली , आओ...


राजगुरु, सुखदेव, भगत की
याद करो अब बोली
आओ खेलें होली ,आओ खेलें होली
फिर से खेलें होली ,वही पुरानी होली 
..........सरिता यश भाटिया..........

Wednesday, March 16, 2016

मेरा शौक

मन तो करता है
uninstall कर के
दुख, दर्द और विरह 
install कर दूँ
सुख ,प्यार और मिलन का
unlimited plan 
तेरी जिंदगी में 
मैं भगवान् तो नहीं 
पर दिलों को जीतना 
ख़ुशी ख़ुशी उनके लिए 
सब हार जाना 
शौक है मेरा
.....................................

Sunday, February 21, 2016

" देख समय की चाल " दोहावली




शनि-रवि (20-21 फरवरी)
सारा भारत जल रहा, देख समय की चाल।
सभी देशद्रोही करें, चारों ओर बवाल।।

आरक्षण का भूत है ,लाया फिर भूचाल।
खोकर सब इंसानियत , खेंच रहे हैं खाल।।

मौसम करवट ले रहा, देख समय की चाल।
डॉक्टर चाँदी काटते , अंदर करते माल।।

बकरा भी है सोचता, देख समय की चाल।
कभी पूजते हैं उसे ,करते कभी हलाल।।

देख समय की चाल को,खुद को लेना ढाल।
बहक कहीं जाना नहीं, यह दुनिया जंजाल ।।

नस नस में फैला जहर ,देख समय की चाल।
कंकर हो तो ढूंढ ले, काली सारी दाल ।।